Wednesday, October 21st, 2026

AIADMK ने किया सरकार बनाने से इनकार 

पुडुचेरी
 पुडुचेरी की सरकार गिरने के एक दिन बाद AIADMK नेता ए अंबलगन ने कहा हमारा अब सरकार बनाने का कोई इरादा नहीं है क्योंकि केवल 10 दिनों में चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। राज्यपाल द्वारा सरकार के पास बहुमत नहीं होने का ऐलान करते ही मुख्‍यमंत्री वी नारायणसामी ने अपना इस्‍तीफ सौंप दिया।हम चुनाव का सामना करेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार बनाएंगे। मालूम हो कि पुडुचेरी विधानसभा में सोमवार को कांग्रेस अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई । 

विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को 9 विधायकों के अलावा 2 डीएमके और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन था। कांग्रेस के पास 11 विधायकों का स्‍पीकर को जोड़ कर 12 का ही समर्थन था लेकिन वर्तमान स्थित के मुताबिक कांग्रेस को बहुमत के लिए कुल 14 विधायकों का समर्थन चाहिए था। सोमवार को फ्लोर टेस्‍ट के दौरान सीएम नारायणसामी के दावें के बावजूद वो बहुमत सिद्ध नहीं कर पाए जिसके बाद उनकी सरकार गिर गई।  

 

#AIADMK

Source : Agency

पाठको की राय